समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) आज गाजियाबाद पीएमएलए PMLA को कोर्ट में पेश हुए। गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए/सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर को आजम खान को चार दिन की ईडी कस्टडी दी थी। ईडी ने उनसे जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में 200 सवाल पूछे।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने आजम खान (Azam Khan) से करीब 200 सवाल पूछे थे। फिलहाल ईडी ने कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करने का फैसला किया है। बता दें कि आजम खान डासना जेल में बंद हैं। और पेश के बाद शाम करीब 4:30 बजे उन्हें वापस डासना जेल भेजे जाने की तैयारी है।
जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला
आजम खान (Azam Khan) पर रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ट्रस्ट में वित्तीय लेनदेन संबंधी गड़बड़ी को लेकर केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले आजम खान ने ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
जमानत पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान (Azam Khan) की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी है। जहां उनकी जमानत पर फैसला आना है। 16 नवंबर को सुनवाई के लिए कहा गया था। आज हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर आदेश आने की उम्मीद है।
426.46 करोड़ की गड़बड़ी
ईडी का आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में 426.46 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। इस मामले में सबसे अहम खबर होगी कि हाईकोर्ट उन्हें अंतरिम जमानत देता है या नहीं और गाजियाबाद की अदालत आज क्या आदेश पारित करती है।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा आज, आसियान देशों के साथ भारत की साझेदारी पर रहेगा फोकस

























