UP Election 2027: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों पर मंथन जारी है। सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के एक नेता की तरफ से लोकसभा सीटों की जीत को आधार बनाकर सीट बंटवारे को फाइनल करने का विचार दिया गया है। दोनों पार्टियों के नेता लोकसभा में मिली जीत को आधार मानकर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकते हैं। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के 6 सांसद है, जबकि सपा के खाते में 37 सांसद है। इसी फॉर्मूले पर चलते हुए दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा सीटों का बंटवारा हो सकता है।
क्या है पूरा मामला
हाईकमान का निर्देश
इस बार दोनों पार्टियों के नेता मिलकर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। दोनों पार्टियों के हाईकमान चाहते हैं कि चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के वोटों को कटने से बचाना होगा। इसके लिए सपा और कांग्रेस का एक साथ आना जरूरी है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मंथन चल रहा है। हालांकि किस पार्टी को कौनसी सीट दी जाए इसे लेकर भी मंथन जारी है। गौरतलब है कि आगामी चुनावों को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच तनातनी भी देखने को मिली थी। फिलहाल दोनों पार्टियों के थिंकटेंक चाहते हैं कि चुनाव मिलकर लड़ा जाए। UP Election 2027
नया फॉर्मूला
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने है। सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर नया फार्मूला निकाला है। इस फार्मूले के केंद्र में लोकसभा सीटों को रखकर विधानसभा की सीटों का आकलन किया जाएगा। एक सीट पर पांच विधानसभा सीट तय की गई है। वर्तमान में कांग्रेस के 6 सांसद हैं, इस फार्मूले के अनुसार कांग्रेस की 30 सीट बन रही है। जबकि सपा के 37 संसद सदस्यों पर 185 सीट बन रही है। बची हुई सीटों पर भी इसी प्रतिशत में सीटों का बंटवारा किया जाएगा। UP Election 2027
यह भी पढ़ें- नागरिकता और वोटर लिस्ट का मामला पहुंचा कोर्ट, सोनिया गांधी पर 28 नवंबर को सुनवाई

























