Gorakhpur: PDA रथयात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे आनंद वर्धन सिंह की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी और सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात JCB चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस बीच सपा नेता साधु यादव को पूछताछ के लिए एम्स थाने लाया गया। FIR में उनका नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा “रात से ही गोरखपुर के समाजवादियों का पुलिस द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न तत्काल बंद हो, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।”
गौरतलब है कि बुधवार को लगभग ढाई बजे भाजपा नेता ओंकारनाथ सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की जेसीबी से दबकर मौत हो गई थी। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव की रैली में शामिल होने के लिए जेसीबी जा रही थी। बताया जा रहा है कि आर्यवर्धन सिंह अपनी बहन को लेने के लिए चौराहा पार कर रहा था। कि तभी जेसीबी चालक की लापरवाही से 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन की मौत हो गई। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विपक्षी नेताओं और सपा समर्थकों का आरोप है कि मामले में राजनीतिक प्रभाव के चलते कार्रवाई हो रही है। ऐसे में अब इस पूरे प्रकरण में एक तरफ पुलिस की कार्रवाई और दूसरी तरफ विपक्ष की ओर से निष्पक्ष जांच की मांग, दोनों चर्चा के केंद्र में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर किए जाने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें- Naseem Durrani Encounter: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़; डी-कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर ढेर
@Nation27
























