बिजनौर: कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर गंगा स्नान करने के दौरान यूपी के बिजनौर में एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में डूब गए। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक महिला और दो युवक गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। तीनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Kartik Purnima पर बिजनौर में बड़ा हादसा
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नांगल क्षेत्र में गंगा किनारे हुई। नजीबाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के करीब 8 से 10 लोग कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। परिवार के सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बिजनौर में गंगा स्नान से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटी की मौत
◆ चांदपुर रोड पर गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर।
◆ ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, करीब 7 लोग घायल।
◆ दो घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर।
◆ सभी अकबरपुर सिमली के निवासी, चांदपुर थाना क्षेत्र की घटना।@bijnorpolice
#Bijnor #RoadAccident #Nation27— Nation27 (@Nation27Digital) November 24, 2026
उन्हें डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह 14 साल की दिव्यांगी को पानी से बाहर निकालकर बचा लिया, लेकिन गुड़िया, सूरज और हर्ष का कोई पता नहीं चल सका।

Kartik Purnima पर डूबे परिवार के लोग
लापता लोगों में गुड़िया, सूरज उर्फ छोटू (16) हर्ष सैनी (16) शामिल हैं। गुड़िया के पति एमडीएस कॉलेज में काम करते है , जबकि हर्ष 12वीं का छात्र था। हादसे में बचाई गई दिव्यांगी (14) संजीव सैनी की बेटी है।
ये भी पढ़ें: बिजनौर में पुरानी संरचना मिलने की चर्चा, बनखला मस्जिद परिसर में हुई खुदाई
सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू कर दी। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर गंगा किनारे भारी भीड़ जुटी थी.
रिपोर्ट:- गौरव वर्मा

























