देवरिया: यूपी के देवरिया (Deoria) में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। बिना वैध लाइसेंस के विदेश भेजने का कार्यालय संचालित कर रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Deoria में फर्जी ऑफिस से 73 पासपोर्ट बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 73 पासपोर्ट और गैर-GHC मेडिकल रसीदें बरामद की हैं। आरोपी पर लोगों को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज हासिल करने का आरोप है। पूरा मामला देवरिया के अमेठी मंदिर, खोराराम रोड स्थित ओम साई टेक्निकल टेस्ट सेंटर का है।
विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर अवैध कार्यालय संचालित कर लोगों के पासपोर्ट व अभिलेखों के दुरुपयोग के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कब्जे से 73 पासपोर्ट व गैर-GHC मेडिकल रसीदें बरामद।
#DeoriaPolice #UPPolice https://t.co/LPvQH0nuAS— DEORIA POLICE (@DeoriaPolice) November 24, 2026
दरअसल देवरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बिना वैध लाइसेंस के विदेश भेजने का कार्यालय संचालित किया जा रहा है। कार्यालय में लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया जाता था और उनके पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज और धनराशि प्राप्त की जाती थी।

Deoria में फर्जी पैथोलॉजी का भी पर्दाफाश
इतना ही नहीं, आवेदकों का मेडिकल परीक्षण ऐसी पैथोलॉजी से कराए जाने की जानकारी भी सामने आई, जो गल्फ हेल्थ काउंसिल यानी GHC से अधिकृत रूप से पंजीकृत नहीं हैं।
सूचना के आधार पर 23 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर टोला गिदहा गांव का निवासी है। उसके कब्जे से 73 पासपोर्ट और गैर-GHC मेडिकल रसीदें बरामद हुई हैं। देवरिया (Deoria) पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Deoria में मामूली टक्कर के विवाद में फायरिंग, युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार
रिपोर्ट – कृष्णा नन्द गुप्ता


























