गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में सोने की तस्करी को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कैंट थाना पुलिस ने बैंकॉक से सोने की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये कीमत की सोने की दो चेन और एक कड़ा बरामद किया गया है।
Gorakhpur में पकड़े गए तस्कर
इसके साथ ही पुलिस ने दो लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सोने की लूट की झूठी सूचना दी थी। पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी निमिष पाटिल ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।
दरअसल, यह मामला गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर 2026 को आरोपी आशुतोष शुक्ला सोने की दो चेन और एक कड़ा लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सोने की लूट की झूठी सूचना दी गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने सहयोगी सुनील मिश्रा के साथ सोने को बेचने के लिए घंटाघर स्थित सोना मंडी जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने कौवाबाग अंडरपास के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Gorakhpur पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 960 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशुतोष शुक्ला निवासी झरकटा, थाना गोला और सुनील मिश्रा निवासी बड़गो हाटा बाजार, थाना गगहा के रूप में हुई है।
#gorakhpurpolice
#PoliceAction➡️बैंकॉक से सोने की तस्करी करने वाले अभियुक्त 1.सुनील 2.आशुतोष को #PsCantt पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
➡️कब्जे से 960 ग्राम सोने की 02 अदद चेन व 01 अदद कड़ा (कीमत लगभग 1,30,00,000/-रू0 ) तथा 2,00,000/- रूपया नगद बरामद
➡️ जिसके संबंध में #spcitygkp द्वारा दी गयी वीडियो बाइट#UPPolice
@dgpup @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @AdlSPDKPuri— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) November 25, 2026
गोरखपुर (Gorakhpur) पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने सोने की लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की बात स्वीकार की है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur: ‘अखिलेश किसी के सगे नहीं’, गोरखपुर में समाजवादी पार्टी पर बरसे स्वामी प्रसाद मौर्य
रिपोर्ट: मुकेश कुमार


























