स्पेन की दिग्गज शटलर कैरोलिना मारिन ने 26 मार्च को अपने करियर को अलविदा कह दिया है। घुटने की लगातार परेशानी ने आखिरकार उन्हें यह कठिन फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक भावुक वीडियो में उन्होंने यह ऐलान किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा- उनकी जर्नी यहीं खत्म होती है।
Carolina Marín Retire from Badminton: स्पेन की दिग्गज शटलर कैरोलिना मारिन ने 26 मार्च को अपने करियर को अलविदा कह दिया है। घुटने की लगातार परेशानी ने आखिरकार उन्हें यह कठिन फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक भावुक वीडियो में उन्होंने यह ऐलान किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा- उनकी जर्नी यहीं खत्म होती है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह अपने शरीर को और जोखिम में नहीं डालना चाहतीं। मारिन ने कहा कि उनका प्रोफेशनल बैडमिंटन करियर अब खत्म हो गया है और इसलिए वह यूरोपियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लूंगी। वह चाहती थी कि आखिरी बार कोर्ट पर उतरें, लेकिन इसके लिए वह अपने शरीर को खतरे में नहीं डाल सकती।
2016 के रियो ओलंपिक में जीता था गोल्ड
32 साल की कैरोलिना मारिन का करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा और वर्ल्ड चैंपियनशिप में चार मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा, उन्होंने सात यूरोपियन खिताब भी जीते। मारिन की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु के साथ रही, जिनके साथ उन्होंने कई रोमांचक मुकाबले खेले। 2016 रियो ओलंपिक के फाइनल में मारिन ने सिंधु को हराकर गोल्ड मेडल जीता था और 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी उन्होंने सिंधु को मात दी थी।


