Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»राज्य»देवरिया में CM योगी बोले— लोग स्वतः करते हैं ‘जय श्री राम’ से अभिवादन
राज्य उत्तर प्रदेश न्यूज़ भारत राजनीति Featured Uncategorized

देवरिया में CM योगी बोले— लोग स्वतः करते हैं ‘जय श्री राम’ से अभिवादन

May 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सीएम योगी ने देवरिया में कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में अब लोग उन्हें देखकर खुद ‘योगी जी जय श्री राम’ कहकर अभिवादन करते हैं. उन्होंने दावा किया कि  यूपी में माफिया मिट्टी में मिल गए और गुंडे पलायन कर गए. सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर राम विरोध और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा समेत धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हुआ है.  सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने जहां प्रदेश में कानून व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के विकास और राम मंदिर को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है. पहले राज्य को गुंडों और माफिया से जोड़ा जाता था, लेकिन अब यूपी राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की धरती के रूप में दुनिया भर में पहचान बना रहा है. देवरिया में मुख्यमंत्री का अंदाज काफी आक्रामक दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल देश के अलग-अलग राज्यो में लोग उन्हें देखकर खुद ‘योगी जी जय श्री राम’ कहकर अभिवादन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में अपने राज्य का नाम बताते हुए झिझक होती थी. उन्होंने कहा कि पहले यूपी की पहचान दंगों, माफिया और अपराधियों से होती थी. बाहर जाने पर लोग डरते थे कि कहीं यूपी का नाम सुनकर गलत नजर से न देखा जाए. लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर सम्मान दिखाई देता है.

माफिया मिट्टी में मिल गए

योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था पर सख्ती से काम किया है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई. मुख्यमंत्री ने माफियाओं और  अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल गए हैं और गुंडे पलायन कर गए हैं. जिसने जनता को आंख दिखाने की कोशिश की, वह अपने आप यमराज के घर पहुंच गया. मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को हमेशा राम नाम से परेशानी रही है. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर लाठियां चलाई गईं. धार्मिक यात्राओं और आयोजन को रोका गया. योगी ने देवरिया के लार क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार के समय दुर्गा पूजा के जुलूसों पर लाठीचार्ज तक किया जाता था.

विपक्ष पर जातिवाद और तुष्टिकरण का आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जाति और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था. विकास सिर्फ कुछ परिवारों तक सीमित था. योगी ने कहा कि पहले सरकारें अपना परिवार भरने में लगी थीं. गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं योजनाओं से दूररह जाते थे. लेकिन अब सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि आज अपराधियों में का डर दिखाई देता है. सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश में निवेश बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण बेहतर कानून व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल बनता है, तभी विकास भी तेजी से आगे बढ़ता है.

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Article‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की चर्चा विदेशी मीडिया में, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही समीक्षा
Next Article 36% रिटर्न का लालच देकर ED ने पकड़ी 3,000 करोड़ की धोखाधड़ी

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?