Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»राज्य»दिल्ली सरकार ने दी इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में राहत, 90% मकान मालिकों को मिलेगा फायदा
राज्य राजनीति Featured Politics

दिल्ली सरकार ने दी इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में राहत, 90% मकान मालिकों को मिलेगा फायदा

May 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दिल्ली सरकार ने पानी और सीवर के ढांचागत शुल्क नियमों में बदलाव किया है। अब 200 वर्गमीटर तक के मकानों को शुल्क से छूट मिलेगी, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार ने पानी और सीवर कनेक्शन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज (आईएफसी) नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए राजधानी के लाखों लोगों को राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल 200 वर्गमीटर से बड़े निर्माण पर ही इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज लगेगा। सरकार का दावा है कि इससे दिल्ली की करीब 90 फीसदी आबादी को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस नई व्यवस्था की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी दिल्ली में नया निर्माण होता है और जल बोर्ड से पानी-सीवर कनेक्शन के लिए एनओसी ली जाती है, तब वन टाइम इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज देना पड़ता है। पहले यह शुल्क पूरे क्षेत्रफल के आधार पर लिया जाता था, जिससे लोगों पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ता था। अब सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए केवल जरूरत और वास्तविक निर्माण के आधार पर शुल्क लेने का फैसला किया है।

200 वर्गमीटर तक के मकानों पर शुल्क नहीं 

नई व्यवस्था के तहत अब केवल 200 वर्गमीटर से बड़े निर्माण पर ही इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज लगेगा। 200 वर्गमीटर तक के मकानों को इस शुल्क से पूरी तरह बाहर रखा गया है। इसके अलावा नॉन-एफएआर यानी खुले क्षेत्र को चार्ज की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के समय पानी के बढ़े हुए बिल और आईएफसी शुल्क को लेकर लगातार शिकायतें आती थीं, लेकिन सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यवस्था में गड़बड़ियां थीं और लोग अधिकारियों के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके अपनाने को मजबूर थे। अब सरकार ने पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया है।

जी एंड एच श्रेणी की कॉलोनियों को छूट

सरकार ने अलग-अलग श्रेणी की कॉलोनियों के लिए भी राहत का प्रावधान किया है। जी और एच श्रेणी की कॉलोनियों को 70 फीसदी तक छूट मिलेगी। धार्मिक संस्थानों को 50 फीसदी की राहत दी गई है। सरकार के अनुसार यदि किसी धार्मिक स्थल का 300 एफएआर वाला चार मंजिला भवन है, तो उसे करीब 8 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। ई और एफ श्रेणी की कॉलोनियों में भी शुल्क में भारी कमी की गई है। पहले जहां लोगों को लगभग 16 लाख रुपये तक इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज देना पड़ता था, वहीं अब संशोधित व्यवस्था के बाद यह घटकर करीब 4.5 लाख रुपये रह जाएगा।

भाजपा के संकल्प पत्र को पूरा किया – प्रवेश साहिब सिंह 

जल मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले हुई दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में सरकार ने संकल्प पत्र के वादों के अनुसार आईएफसी व्यवस्था को न्यायसंगत बनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार पानी और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ए, बी और सी श्रेणी की कॉलोनियों को कम लाभ

सरकार का कहना है कि ए, बी और सी श्रेणी की कॉलोनियों को अपेक्षाकृत कम राहत मिलेगी, जबकि डी, ई, एफ, जी और एच श्रेणी की कॉलोनियों को ज्यादा लाभ पहुंचेगा। नई नीति लागू होने के बाद आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया भी आसान बनेगी।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Article36% रिटर्न का लालच देकर ED ने पकड़ी 3,000 करोड़ की धोखाधड़ी
Next Article पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, बताया युवा और ऊर्जावान नेता

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?