सीएम योगी ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। सीएम योगी ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान तय समयसीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार पर जोर, सरकार ने बढ़ाया ध्यान
सीएम योगी के ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामले सामने आए। इस पर मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार का विशेष ध्यान इन्हीं दोनों क्षेत्रों पर है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि इन विभागों से संबंधित सभी मामलों का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा।
बिना भेदभाव सभी को न्याय दिलाने पर जोर, सरकार की प्राथमिकत
सीएम योगी ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी को समान न्याय मिले। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और जरूरतमंदों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर भी जोर दिया।
सीएम का संदेश: भीषण गर्मी में महिलाओं से अपील, खुद और परिवार का रखें ध्यान
मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में आईं महिलाओं की समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है। ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें। इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।


