दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तेज धूप और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में हर किसी को बारिश का इंतजार है, ताकि तपते मौसम और झुलसाती गर्म हवाओं से कुछ राहत मिल सके। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश का बांदा भी अधिकतम तापमान वाले शहरों में शामिल रहा। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर और कानपुर जैसे शहर तेज गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले 3 से 4 दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर 48°C पार
Heat wave wreaks havoc from UP-Delhi to Rajasthan, Sriganganagar crosses 48°C
No Comments3 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27


