नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत करने के मकसद से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
हरियाणा और त्रिपुरा में बीजेपी ने नए चेहरों पर जताया भरोसा
इसके साथ ही, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, हरियाणा में महिला नेतृत्व को महत्व देते हुए अर्चना गुप्ता को हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, इन राज्यों में किए गए यह संगठनात्मक बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।


