Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»लेटेस्ट»लिफ्ट देने के बहाने हुई दुश्मनी: युवती की हत्या के लिए रचा गया भयानक षड्यंत्र
लेटेस्ट उत्तर प्रदेश Trending

लिफ्ट देने के बहाने हुई दुश्मनी: युवती की हत्या के लिए रचा गया भयानक षड्यंत्र

A fearful conspiracy was hatched to murder a young woman after she was offered a lift.
May 29, 2026No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

डौला गांव के नितिन राणा को युवती को लिफ्ट देने के कारण धमकियां मिली थीं। हमलावरों ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर उसे लोनी बुलाया और वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की धमकियां मिलने के बाद डौला गांव का नितिन राणा करीब दो महीने तक डर के चलते घर में ही छिपा रहा। इसके बावजूद पीछा कर रहे लोगों ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क बनाकर दोस्ती कर ली और लगातार लगभग एक महीने तक बातचीत करते रहे। भरोसा जीतने के बाद बुधवार को पार्टी के बहाने उसे लोनी बुलाया गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। कीपैड वाला फोन चलाने वाले डौला गांव के नितिन (20) ने घर के स्मार्ट फोन पर इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। दो महीने पहले नितिन ने प्रेमी के साथ गई बसौद गांव की युवती को लिफ्ट देकर अग्रवाल मंडी टटीरी तक छोड़ दिया था। तभी से युवती के परिवार वाले उसके पीछे लग गए। नितिन राणा से पहले भी पूछताछ की गई और उसे जान से मारने की धमकियां दी गई थीं, जिससे नितिन और उसके परिवार में डर फैल गया। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। सतर्क रहने के बावजूद जब नितिन घर से बाहर नहीं निकला, तो हमलावरों ने एक ऐसा जाल रचा कि वह खुद ही उनके पास पहुंच गया। नितिन के भाई चांद ने बताया कि हत्या के बाद घर का मोबाइल चेक किया तो इंस्टाग्राम पर भाटी 880 नाम की आईडी से नितिन की लंबी बातचीत की चैट मिली।  नितिन राणा की बातचीत रॉकी गुर्जर नाम की आईडी से होती थी। चैट में युवती के बारे में चर्चा के साथ उसे कई बार मिलने और पार्टी करने के बहाने गांव से बाहर बुलाने की कोशिश भी की गई। लगभग एक महीने तक लगातार बातचीत के बाद नितिन ने इंस्टाग्राम वाले दोस्त पर भरोसा कर लिया और अपने गांव से बाहर निकल गया। आरोपियों ने उसे घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। नितिन की हत्या की जांच में गाजियाबाद की लोनी पुलिस उसके घर से मोबाइल भी जब्त कर लेकर चली गई।

दो महीने में 6 करोड़ की संपत्ति बेचकर गांव से फरार हुए हत्यारोपी

बसौद गांव के रहने वाले बचन सिंह का डौला नहर की पटरी पर स्थित बड़ा फार्म हाउस और काफी कृषि भूमि थी। करीब दो महीने पहले उनकी बेटी तनीषा के घर से चले जाने के बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें नितिन राणा के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसे कई बार जान से मारने की धमकियां दी गईं। बताया जा रहा है कि तनीषा एक रिश्तेदार के युवक के पास मिल गई थी, जिसके बाद उसकी शादी कर दी गई, लेकिन नितिन राणा को लेकर रंजिश खत्म नहीं हुई। आरोप है कि बचन सिंह के बेटे आशुतोष और तनीषा ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इस बीच उन्होंने अपने फार्महाउस और जमीन सहित लगभग छह करोड़ रुपये की संपत्ति बेच दी और करीब डेढ़ महीने पहले गांव छोड़कर फरार हो गए।

नितिन राणा हत्याकांड: हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर परिजन धरने पर

डौला गांव के नितिन राणा की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने गाजियाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया। वे आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गए और साफ कहा कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। गाजियाबाद और बागपत पुलिस के अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर दो दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। काफी देर तक चले धरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर वे शव लेने के लिए राजी हुए और बृहस्पतिवार शाम को गाजियाबाद रवाना हो गए।

हत्यारोपी की पत्नी का सवाल: “क्या कुछ हुआ है?” पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

नितिन के भाई चांद ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसके भाई नितिन की हत्या में बचन सिंह का पूरा परिवार और कई रिश्तेदार भी शामिल हैं। क्योंकि बुधवार को हत्यारोपी आशुतोष की पत्नी ने उनके पड़ोस में एक व्यक्ति को फोन किया और यह पूछा कि वहां कुछ हुआ है क्या? इसके आधा घंटे बाद ही नितिन की हत्या होने के बारे में पूरे गांव के लोगों को पता चल गया।

चांद का बयान: “पुलिस को सूचित किया होता तो बच जाती नितिन की जान”

चांद ने बताया कि उनके भाई नितिन को पहले जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन उस समय उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ खुद ही सतर्क रहने लगे। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस में शिकायत कर दी होती, तो शायद नितिन की जान बचाई जा सकती थी। डौला गांव के नितिन की हत्या लोनी क्षेत्र में हुई है, जहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस केस में सिंघावली अहीर थाना पुलिस भी लोनी पुलिस के साथ मिलकर जांच में सहयोग कर रही है।

यह है मामला 

बागपत के डोला गांव निवासी 12वीं के छात्र नितिन राणा (18) की बुधवार को लोनी के सिकरानी गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव स्टेडियम ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। नितिन घर से नौकरी तलाश में निकला था। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्र की हत्या के पीछे गांव की युवती के चले जाने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

डोला गांव निवासी चमन सिंह ने बताया कि उनका भाई नितिन राणा 12वीं में पढ़ते हुए अग्निवीर की तैयार कर रहा था। कुछ दिन से गांव में रहने वाले युवक नितिन को फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी के डर से उन्होंने अपने भाई नितिन को घर से बाहर नहीं जाने दिया था। नितिन बुधवार को घर से नौकरी तलाश में निकला था। शाम करीब पांच बजे उन्हें लोनी थाना पुलिस ने सूचना दी कि नितिन का गोली लगा हुआ शव मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नितिन की हत्या गांव की लड़की के ही परिजनों ने कराई है। चमन सिंह ने बताया कि नितिन की कनपटी और सीने पर गोली के चार-पांच निशान मिले हैं। 

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleयोगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद, कृषि और राजस्व सुधार को ऐतिहासिक योगदान बताया
Next Article ऋतुराज-म्हात्रे की जगह हार्दिक पांड्या? अंबाती रायुडू ने ट्रेड पर जताई आपत्ति, ऑक्शन में उतरने की दी सलाह

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?