हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियन्स आउट और चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने की अटकलों के बीच अंबाती रायडू ने इस पर अपनी राय दी है। रायुडू ने कहा कि सीएसके को ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों को किसी भी ट्रेड का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि हार्दिक पांड्या को ट्रेड के बजाय नीलामी (ऑक्शन) के जरिए टीम में शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए। आईपीएल 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबले बचे हैं। इस सीजन में चार बड़ी टीमों में से तीन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस लीग चरण से ही बाहर हो गई हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस लगातार तीसरे सीजन में खिताब जीतने में असफल रही। इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि हार्दिक मुंबई फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। उनके हालिया पोस्ट ने इन अटकलों को और हवा दी है, और फैंस मान रहे हैं कि हार्दिक का मुंबई से ट्रेड हो सकता है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज Ambati Rayudu ने स्पष्ट किया है कि वे नहीं चाहते कि मौजूदा सीएसके के खिलाड़ी हार्दिक के लिए ट्रेड हों। रायुडू का सुझाव है कि अगर हार्दिक सीएसके में आना चाहते हैं, तो उन्हें ऑक्शन के जरिए टीम में शामिल होना चाहिए।
ऋतुराज-म्हात्रे की जगह हार्दिक पांड्या? अंबाती रायुडू ने ट्रेड पर जताई आपत्ति, ऑक्शन में उतरने की दी सलाह
Will Hardik Pandya replace Ruturaj and Mhatre? Ambati Rayudu objects to the trade and suggests entering the auction.
No Comments4 Mins Read
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27




