Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»राज्य»“पंजाब निकाय चुनाव से भाजपा ने पुख्ता की सियासी जमीन, 2027 में बड़ा ‘खेला’ तय?”
राज्य पंजाब राजनीति Trending

“पंजाब निकाय चुनाव से भाजपा ने पुख्ता की सियासी जमीन, 2027 में बड़ा ‘खेला’ तय?”

"BJP consolidates political ground with Punjab civic elections, big 'game' set for 2027?"
May 30, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पंजाब के 102 नगर निकायों के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 925 सीटें जीतकर सबसे अधिक सीटों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं कांग्रेस 374 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 189 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 167 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 248 सीटों पर सफलता हासिल की है। पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे कई राजनीतिक संकेत देते हैं। चुनावी रुझानों से साफ है कि इस बार भी मतदाताओं ने सत्ताधारी दल पर भरोसा जताया है और स्थानीय निकायों में उसे बढ़त दिलाई है। माना जा रहा है कि यह जनादेश विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और शासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम संकेत है। वहीं अगर नतीजों के दूसरे पहलू पर नजर डालें तो वार्ड स्तर तक सीमित इन चुनावों ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया है। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा होने की संभावना है।

“निकाय चुनाव में भाजपा ने मजबूत की सियासी जमीन”

हालांकि चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने बढ़त हासिल की है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने जनाधार को मजबूत करने में सफलता पाई है। लंबे समय से पंजाब में अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा का यह प्रदर्शन एक सुनियोजित रणनीति का परिणाम माना जा रहा है। साल 2021 के निकाय चुनाव में जहां भाजपा 2215 में से सिर्फ 49 सीटों तक ही सीमित रह गई थी, वहीं इस बार 1977 सीटों में से पार्टी ने 167 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो उसके लिए एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है। 

आठ नगर निगमों से दो पर तो अपना वर्चस्व भी स्थापित किया है। ऐसा तब है जब 1977 सीटों में से भाजपा के प्रत्याशी सिर्फ 316 सीटों पर ही चुनाव लड़ रहे थे, काफी नामांकन रद्द हो गए थे। भाजपा ने अपने इस प्रदर्शन से यह जता दिया है कि आठ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे हल्के में लेना विरोधियों के लिए नासमझी हो सकती है।

“निकाय चुनाव में कांग्रेस-शिअद का प्रदर्शन रहा कमजोर”

कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में काफी हद तक निराशाजनक रहा, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। दोनों दलों का जिक्र इसलिए अहम है क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक पंजाब की सत्ता संभाली है। ऐसे में निकाय चुनाव में उनके कमजोर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा रही थी, खासकर तब जब पिछले साढ़े चार वर्षों से ये पार्टियां लगातार आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थीं। बावजूद इसके, उनकी राजनीतिक रणनीति अपेक्षित असर नहीं दिखा सकी और उनकी घेराबंदी भी प्रभावी साबित नहीं हो पाई।

“निकाय चुनाव में कांग्रेस का बिगड़ा गणित”

2024 के लोकसभा चुनाव में 13 में से 7 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस यह दावा कर रही थी कि उसने 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर को काफी हद तक रोक दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत होने की बात कर रहे थे। लेकिन 2026 के निकाय चुनाव के नतीजों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां 2021 के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 1432 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार पार्टी केवल 384 सीटों तक ही सिमट गई। इस खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर चिंता बढ़ गई है और मामला हाईकमान तक पहुंच गया है, जहां राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्तर पर इस पर मंथन की तैयारी है।

“निकाय चुनाव में कमजोर दिखा बादल का दल”

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल इस बार अपने शिरोमणि अकाली दल के लिए कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाए। जबकि साल 2021 में शिअद सत्ता से बाहर होने के बावजूद उन्होंने निकाय चुनाव में 284 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी की जीत सिर्फ 191 सीटों तक ही सीमित रही। आजाद प्रत्याशी भी पिछले चुनाव की तुलना में पिछड़ गए हैं, जिनकी सीटें 364 से घटकर 251 रह गई हैं, जबकि बसपा ने 5 सीटों से बढ़कर 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। इन नतीजों के बाद सभी दल आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी-अपनी सियासी रणनीतियों को फिर से तैयार करने में जुट जाएंगे।
civicelections latestnews loksabhachunav punjabnews punjabnikaychunav2026 punjabpolitics SukhbirSingh todaynews
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Article“नोएडा: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद CUET परीक्षा रद्द, छात्रों का NTA के खिलाफ हंगामा”
Next Article “दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ समिति का पुनर्गठन किया, कपिल मिश्रा बने अध्यक्ष”

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?