खबरें तो आपने कई सुनी होंगी, लेकिन जिस खबर के बारे में हम अब बात करने जा रहे हैं, वह ज़रा हटके है। इसका एंगल ही काफी दिलचस्प है।
शादी के लिए रिश्ते की बात चलने पर लोगों के मन में कई सवाल आते हैं, जिनके जवाब के लिए वे छानबीन करते हैं। जैसे—लड़का कैसा है, उसके परिवार वाले कैसे हैं, परिवार का दूसरों के साथ व्यवहार कैसा है, कितनी जायदाद है, लड़का कितना कमाता है आदि।
लेकिन इस मामले में कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां लड़की वालों ने लड़के का ट्रैफिक रिकॉर्ड चेक करवाया। उन्होंने पता किया कि कहीं लड़का रैश ड्राइविंग तो नहीं करता, कभी शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है या नहीं, और उसके खिलाफ कोई ट्रैफिक उल्लंघन का मामला तो दर्ज नहीं है।
उनका मानना था कि कोई व्यक्ति सड़क पर गाड़ी कैसे चलाता है, इससे उसके स्वभाव, अनुशासन और चरित्र के बारे में काफी कुछ पता चलता है।
जांच के दौरान लड़के का ट्रैफिक रिकॉर्ड पूरी तरह साफ निकला। इतना ही नहीं, उसके नाम पर कोई पेंडिंग चालान भी नहीं मिला।


