सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब पुलिस एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान आया है। कांग्रेस नेता ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून के राज में हर आरोपी को निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया का अधिकार मिलना चाहिए।
असद का एनकाउंटर
गौरतलब है कि गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या चौहान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, सूर्या चौहान की हत्या में आरोपी असद ने टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि सूर्या चौहान की हत्या के बाद खोड़ा इलाके में तनाव का माहौल बन गया था जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
इमरान मसूद का बयान
सोमवार को कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपने एक बयान में कहा कि किसी भी घटना में दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन कानून अपने निर्धारित तरीके से काम करे, यह भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने असद के घर पर नोटिस चस्पा किये जाने पर कहा “गिरा दो, मार दो” आरोपी के घर पर कार्रावई को गलत करार दिया है।
गाजियाबाद पुलिस की प्रेस वार्ता
सूर्या चौहान हत्याकांड और असद एनकाउंटर को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को इस मामले में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। जहां असद एनकाउंटर के साथ इस मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों पर गाजियाबाद पुलिस जवाब देगी।


