Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»खेल»Vaibhav Suryavanshi: की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल, आईपीएल 2026 के बाद फीस हुई दोगुनी
खेल आईपीएल क्रिकेट न्यूज़ लेटेस्ट

Vaibhav Suryavanshi: की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल, आईपीएल 2026 के बाद फीस हुई दोगुनी

Vaibhav Suryavanshi's brand value jumps, fees double after IPL 2026
June 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में नई पहचान स्थापित की है। महज 14 वर्ष की उम्र में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने के बाद अब बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भी उनसे अपने ब्रांड का प्रमोशन कराना चाहती हैं। आईपीएल में उनके बेहतरीन खेल का असर अब उनकी ब्रांड वैल्यू पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस सीजन में उन्होंने केवल 35 गेंदों में शतक लगाकर टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में जगह बनाई, बल्कि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे सीजन में उनके बल्ले से 72 छक्के निकले, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में लगाए गए सबसे अधिक छक्के रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते राजस्थान रॉयल्स ने कई मैच जीते।

वैभव के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल 2026 में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ और ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों के बाद उनकी लोकप्रियता और बाजार मूल्य में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी किसी ब्रांड के प्रचार के लिए लगभग एक करोड़ रुपये लेते थे। हालांकि, टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी ब्रांड एंडोर्समेंट फीस बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दी है। बताया जा रहा है कि कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने विज्ञापन अभियानों से जोड़ने के लिए संपर्क कर रही हैं। इससे पहले वैभव हॉर्लिक्स और रेड बुल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड  के  लिए प्रमोशनल कैंपेन कर चुके हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव आने वाले वर्षों में इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं। उनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे कंपनियों के लिए उनकी मार्केटिंग वैल्यू और अधिक बढ़ गई है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। उस समय उनकी बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपये थी। नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ को वैभव की प्रतिभा पर पूरा विश्वास था। उस समय महज 13 वर्षीय खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना कई फ्रेंचाइजियों को जोखिम भरा फैसला लग रहा था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन पर दांव लगाया। अब वैभव ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि राजस्थान रॉयल का फैसला पूरी तरह सही था।

उनकी वर्तमान फॉर्म और लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भविष्य में आईपीएल नीलामी में उनकी कीमत रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि उनकी बोली 20 करोड़ रुपये तक जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी का नाम भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में सबसे ऊपर लिया जा रहा है और आने वाले वर्षों में उनसे और भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 

 

वैभव सूर्यवंशी Brand Value Indian Cricketer IPL IPL2026 Rajisthan Royal Vaibhav Suryavanshi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous ArticleBreaking News : Khan Sir के डर के मारे छूटे पसीने, “कोचिंग सेंटर पर हुई गोली मारी”
Next Article ट्रंप की टैरिफ लिस्ट से बढ़ी चिंता: भारत को झटका, पाकिस्तान को मिल सकती है राहत?

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?