उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नए मंत्रियों को विभिन्न जनपदों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। कई मंत्रियों को राज्य के अहम जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर योगी सरकार ने प्रदेश के अहम जिलों की जिम्मेदारी अपने मंत्रियों को सौंपी है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और लखनऊ का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं, सुनील शर्मा को सहारनपुर और धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज के साथ योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती, मनोज पांडे को सीतापुर, अजीत सिंह पाल को फतेहपुर, कृष्ण पासवान को कौशांबी, कैलाश सिंह राजपूत को एटा, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र, बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद, जयवीर सिंह को झांसी और फर्रुखाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा, अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर, राकेश सचान को रायबरेली और कन्नौज, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को जौनपुर और भदोही, भूपेंद्र चौधरी को आगरा और कासगंज, योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर, आशीष पटेल को गोंडा, ओमप्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर, दारा सिंह चौहान को कुशीनगर और श्रावस्ती, अनिल कुमार को मुरादाबाद, असीम अरुण को हरदोई और मेरठ, जेपीएस राठौर को संभल और बरेली, और दिनेश प्रताप सिंह को बांदा और बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है।


