भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह फैसला संगठन के वरिष्ठ नेताओं को संसद में भेजने और राज्यों में नए चेहरों को अवसर देने की रणनीति के तहत लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2026 के राज्यसभा चुनाव और उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार कई राज्यों में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के संकेत दिए हैं। हाईकमान ने अनुभवी चेहरों और क्षेत्रीय क्षत्रपों पर बड़ा दांव खेला है।



























