RohtakFire: रोहतक के डी पार्क इलाके में एक जूते के शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की लगभग एक दर्जन दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हरियाणा के रोहतक स्थित डी पार्क इलाके में एक जूते के शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने देखते ही देखते आसपास की करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन लगभग पांच घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों के जिंदा जलकर मरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे की भी अपील की है। वहीं, शोरूम में काम करने वाले लापता कर्मचारियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपने अपनों की सलामती की उम्मीद लगाए बैठे हैं।



























