UttarpradeshNews ;सरोवर के पास मौजूद लोगों ने दोनों डूब रहे किशोरों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयासों के बाद शिवम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित शिव मंदिर के सरोवर में बुधवार को नहाते समय दो किशोर डूब गए। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र के बगही गांव निवासी 16 वर्षीय शिवम गुप्ता, पुत्र भोला गुप्ता, अपने एक दोस्त के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे। वहां दोनों नहाने के लिए सरोवर में उतर गए। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।


