kanpurNews : कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ गांव में बुधवार देर शाम नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने छह वर्षीय मासूम की जान ले ली। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नारामऊ निवासी पिंटू की सबसे छोटी बेटी रितिका (6) कक्षा एक की छात्रा थी। परिवार में मां पूनम, बड़ा बेटा रितिक, बेटी रोनी और रितिका थी। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मंधना से कल्याणपुर की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में वहां पहुंचा और रितिका को कुचल दिया।
ग्रामीणों और राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया


