Raebareli News: रायबरेली में एक युवती ने शारदा नहर पुल से छलांग लगा दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
युवती द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे, जहां एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का हाल जाना और स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवती की पहचान ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदरावा निवासी के रूप में हुई है।
रिपोर्ट- केशवानंद शुक्ला (रायबरेली)


