KasganjNews:अखिलेश यादव ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो भी कहते हैं, भारत उसे स्वीकार करता नजर आता है। उन्होंने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर भारत का बाजार बहुत बड़ा होने के बावजूद देश की आर्थिक नीतियां अमेरिका के प्रभाव में तैयार की जा रही हैं। अखिलेश ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश के बाजार और आर्थिक फैसलों को कमजोर कर दिया है और इसे बाहरी दबावों के तहत संचालित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को उर्मिला गार्डन का उद्घाटन करने के लिए कासगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी कराई।
2027 में यूपी में हार के बाद फिर से चुनाव नहीं होंगे नेता का दावा
जनसभा में संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव हार गया, तो देश में दोबारा चुनाव का दृश्य शायद ही देखने को मिलेगा। उन्होंने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जनता के वोटों को उचित महत्व नहीं दिया गया और मताधिकार की अवहेलना हुई।
पेट्रोल में मिलावट का आरोप, सरकार पर उठे सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्मार्ट सिटी तो नहीं बना पाई, लेकिन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से अधिक शुल्क वसूलने का काम कर रही है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। उनके मुताबिक पेट्रोल में 20 प्रतिशत मिलावट की जा रही है। यदि यह मिलावट नहीं की जाए, तो पेट्रोल के दाम और भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से आम लोगों के वाहनों के इंजन भी खराब हो रहे हैं।
जो ट्रंप कहता है वो भारत मान लेता है


