असम के जोरहाट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान जोरहाट एयरफील्ड पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना में पांच जवानों का बलिदान हो गया।
भारतीय वायुसेना के अनुसार, AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन परिसर के अंदर क्रैश हुआ है। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई, घटना के बाद एयरफोर्स स्टेशन पर अफरा-तफरी का मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही वायुसेना की आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है।
फिलहाल विमान में सवार कर्मियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वायुसेना की तरफ से कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भारतीय वायुसेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।
इस दुर्घटना के बाद पूरे एयरबेस पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वायुसेना की ओर से कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।


