Moradabad News: समाजवादी पार्टी के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन इस कार्यक्रम में के दौरान पार्टी नेताओं के बीच की अनबन खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम में जहां सांसद को नहीं बुलाया गया वही पार्टी के मंच से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को निमंत्रण देकर बुलाया गया। जिसके बाद पार्टी नेताओं के बीच की आपसी कलह सार्वजनिक हो गई।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जावेद अली ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा दिया गया PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का फार्मूला देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और राजनीति की एक नई दिशा तय कर रहा है।
सांसद ने जोर देकर कहा कि यह फार्मूला जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है और इसी के दम पर समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त दी थी, जावेद अली ने विश्वास जताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सपा इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराएगी और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
सांसद रुचि वीरा की कार्यक्रम में अनुपस्थिति और असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री पर भी जावेद अली खान ने बेबाकी से जवाब दिया उनका कहना है कि रुचि वीरा के मामले पर उन्होंने साफ किया कि पार्टी में हर नेता का पूरा सम्मान है और विधायकों या सांसदों की अनुपस्थिति को शक की निगाह से नहीं देखा जाना चाहिए।
मुरादाबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा चुनाव का बिगुल फूंकने पर तंज कसते हुए सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि ओवैसी का बिगुल किस तरफ से और किस मकसद के लिए बजता है, अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया है।


