BaghpatNews: बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली–सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी एक कार के अंदर यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।



















