FIFAWorldCup: फीफा विश्व कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में सोमवार रात अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया आमने-सामने होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है और टीम के कप्तान लियोनेल मेसी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ इस मैच में मेसी के पास एक बड़ा इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। अगर वह इस मुकाबले में गोल करते हैं, तो वह कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और अपने करियर में एक और यादगार उपलब्धि जोड़ सकते हैं। पूरा फोकस इस बात पर रहेगा कि क्या मेसी एक बार फिर बड़े मैच में अपना जादू दिखाकर इतिहास के पन्नों में नया अध्याय जोड़ पाते हैं या नहीं। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले ग्रुप-जे के मुकाबले में फीफा विश्व कप के इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की शानदार जीत में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने के बाद मेसी इस मुकाबले में उतरेंगे। अल्जीरिया के खिलाफ मेसी ने न सिर्फ अपने करियर का पहला विश्व कप हैट्रिक जमाया, बल्कि अर्जेंटीना के लिए अपना 200वां मैच भी खेला था। उनके इस जादुई प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की थी। अब 38 वर्षीय मेसी की नजरें ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले मैच में तीन नए रिकॉर्ड्स अपने नाम करने पर टिकी हैं। अगर मेसी इस मैच में गोल करने में सफल रहे तो वह एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इतना ही नहीं उनके नाम फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी होगा।



















