AligarhNews: डीआईओएस की जांच टीम जब कटारा कोचिंग सेंटर पहुंची तो वहां संचालन से जुड़े किसी भी वैध अनुमति पत्र या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कोचिंग संस्थान के पास अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) भी उपलब्ध नहीं थी। लखनऊ के भीषण अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईओएस की टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित कटारा कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। जांच के दौरान कोचिंग संचालक टीम को संचालन की अनुमति से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इतना ही नहीं, कोचिंग सेंटर के पास अग्निशमन विभाग (फायर विभाग) की एनओसी भी नहीं मिली। नियमों की अनदेखी और बिना अनुमति कोचिंग संचालन के चलते डीआईओएस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया। साथ ही ग्रेविटी कोचिंग सेंटर, अलीगढ़ कम्पटीशन क्लासेज को भी सील कर दिया गया। सात संचालक कोचिंग सेंटर बंद करके भाग गए।



















