MeerutNews: मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के करनावल कस्बे में जमीन के विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 20 बीघा जमीन के झगड़े में दो पोतों ने अपने 82 वर्षीय दादा की पहले गोली मारकर और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से पहचान में आ गए हैं। मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र के करनावल कस्बे में जमीन के विवाद ने रिश्तों को इस कदर शर्मसार कर दिया कि दो पौत्रों ने अपने ही 82 वर्षीय दादा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने पहले चौपाल पर बैठे दादा के सीने में गोली मारी और फिर चाकू से कई वार कर उनकी जान ले ली। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनकी तलाश में कई दल लगातार दबिश दे रहे हैं।






















