NEET UG 2026: की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ नियमों में बदलाव किया है। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अभ्यार्थियों को एनटीए द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करना बेहद जरुरी है। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने जरुरी दस्तावेज साथ में लेकर जाये। छोटी सी गलती अभ्यार्थियों के लिए परेशानी बन जाती है। इससे बचने के लिए एनटीए द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें।
Re-NEET परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरु होगी और शाम 5:30 बजे समाप्त होगी। अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11:30 बजे से प्रवेश दिया जायेगा और 1:30 के बाद आने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यार्थियों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की मेटल से बने आभूषण जैसे अंगूठी, चेन, घड़ी आदि पहनाकर जाने से बचें।
नीट परीक्षा के लिए एनटीए की तरफ से अभ्यार्थियों को निर्दश दिया गया है. कि वे लूज कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। अभ्यार्थी लोअर और हाफ टी शर्ट पहनकर परीक्षा केंद्र आ सकते है। पूरी बाजू की शर्ट पहकर आने वाले अभ्यार्थियों को सुरक्षा जांच के समय अधिक समयय लग सकता है। परीक्षा केंद्र पर अधिक जेब वाले कपड़े पहनकर आने से बचें। ऐसे कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र जाये जिनकी जांच आसानी से हो सके।
परीक्षा का समय
परीक्षा: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
एंट्री शुरू: सुबह 11:00 बजे
अंतिम एंट्री: दोपहर 1:30 बजे
धार्मिक/पारंपरिक पोशाक वाले अभ्यर्थी: 12:30 बजे तक रिपोर्ट करें
इस बार के 3 बड़े बदलाव
प्रश्नपत्र हल करने के लिए 195 मिनट का समय
रफ वर्क पेज 2 से बढ़ाकर 4 किए गए
रफ पेज दोनों तरफ उपलब्ध होंगे
ड्रेस कोड- छात्र
हाफ स्लीव शर्ट/टी-शर्ट
साधारण पैंट या ट्राउजर
मेटल बटन, भारी चेन और ज्यादा जेब वाले कपड़ों से बचे
छात्राएं
हाफ स्लीव कुर्ती, टॉप या साधारण कपड़े
फुल स्लीव कपड़े पहन सकती हैं, लेकिन जल्दी पहुंचना होगा
भारी डिजाइन और मेटल वाली ड्रेस से बचें
क्या पहनना मना है?
जूते
घड़ी
बेल्ट
चेन, अंगूठी, कड़ा, ब्रेसलेट
हेयर क्लिप, सनग्लासेस और अन्य धातु की वस्तुएं
केवल चप्पल या लो-हील सैंडल पहनें।
जरूरी दस्तावेज
NEET एडमिट कार्ड की 2 प्रिंट कॉपी
वैध फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)
पासपोर्ट साइज फोटो
4×6 पोस्टकार्ड फोटो
सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
अंडरटेकिंग फॉर्म
पेन ले जाने की जरूरत नहीं
NTA परीक्षा केंद्र पर काला बॉल प्वाइंट पेन उपलब्ध कराएगा। उसी से OMR शीट भरनी होगी।
ये सामान बिल्कुल न ले जाएं
मोबाइल फोन
स्मार्ट वॉच
ब्लूटूथ डिवाइस
कैलकुलेटर
ईयरफोन
पेन ड्राइव
ज्योमेट्री बॉक्स
पेंसिल बॉक्स
अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
OMR शीट भरते समय ध्यान रखें
गोले पूरी तरह भरें
रोल नंबर और पेपर कोड सावधानी से लिखें
एक प्रश्न का केवल एक उत्तर चुनें
टिक (✓) या क्रॉस (✗) न लगाएं
आधे गोले न छोड़ें
कटिंग या ओवरराइटिंग न करें
टॉयलेट ब्रेक नियम
परीक्षा के दौरान अनुमति होगी
लौटने पर दोबारा फ्रिस्किंग होगी
पहले 30 मिनट और आखिरी 30 मिनट में टॉयलेट ब्रेक नहीं मिलेगा

