Viral Video: सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे’ गाया। वीडियो निगम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद उनकी वीडियो पर उन्हें शुभकामनाएं संदेश आने लगे।
रफी का गीत
भारतीय गायक सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान मोहम्मद रफी के एक क्लासिक गीत को गाया। निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह ऑपरेशन टेबल पर दुलारी फिल्म में रफी द्वारा 1949 का हिट गाना सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे गाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गीत को अपने डॉक्टर डॉ. नीलेश सतभाई और उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम को समर्पित किया। Viral Video
यह भी पढ़ें- BJP सांसद ने पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर पहल
डॉक्टर की टीम को किया भेंट
सोनू निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉ. निलेश सतभाई और उनकी स्नेही टीम के लिए एक अचानक प्रस्तुति। दर्द में भी गाना… संगीत का आनंद!” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी कर रही टीम से बात कर रहे है। इस दौरान सोनू निगम टीम के लिए एक गाना गा रहे है। सर्जरी कर रही टीम भी गाने का आनंद ले रही है। Viral Video
यह भी पढ़ें- Amruta Khanvilkar की शादी को लेकर वायरल खबरों पर हंगामा, एक्ट्रेस ने दी कानूनी चेतावनी

यूजर ने दी शुभकामनाएं
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचा। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो को अब तक 2 मिलियन लोग देख चुके है। उनके प्रशंसकों तथा संगीत और फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने गायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। Viral Video
रिपोर्ट- सोनू सिंह @Nation27

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Amruta Khanvilkar की शादी को लेकर वायरल खबरों पर हंगामा, एक्ट्रेस ने दी कानूनी चेतावनी
Amruta Khanvilkar : मशहूर एक्ट्रेस और डांसर अमृता खानविलकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। खबरें थीं कि करीब 11 साल की शादी के बाद अमृता और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त चेतावनी दी है।
तलाक की खबरों पर अमृता ने जताई नाराजगी
Amruta Khanvilkar ने अपनी शादी और तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बिना पुष्टि के बातें फैलाना सही नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता ने साफ संकेत दिया है कि अगर उनके बारे में गलत और भ्रामक खबरें आगे भी फैलाई गईं तो वह कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगी। एक्ट्रेस की इस प्रतिक्रिया के बाद उनकी तलाक की खबरों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
11 साल पहले हुई थी शादी
Amruta Khanvilkar ने अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा के साथ साल 2015 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के बाद भी दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और एक-दूसरे के लिए किए गए पोस्ट अक्सर फैंस का ध्यान खींचते रहे हैं।
अचानक क्यों शुरू हुई तलाक की चर्चा?
Amruta और हिमांशु की शादी को करीब 11 साल हो चुके हैं। ऐसे में अचानक दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें सामने आने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी को लेकर चल रही हर चर्चा सच हो, यह जरूरी नहीं है। अमृता की ओर से तलाक को लेकर फैली अफवाहों पर नाराजगी जताए जाने के बाद फिलहाल इन अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है।
‘गलत खबरों पर कानूनी कार्रवाई होगी’
Amruta कार्रवाई कर सकती हैं। एक्ट्रेस की इस चेतावनी से साफ है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं। अमृता और हिमांशु की शादी को लेकर किसी आधिकारिक तलाक की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बजाय एक्ट्रेस के आधिकारिक बयान को ही ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए।
कौन हैं अमृता खानविलकर?
Amruta Khanvilkar हिंदी और मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर हैं। उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ डांस रियलिटी शोज में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी शानदार डांस परफॉर्मेंस और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई भी खबर सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो जाती है।


