दिग्गज एक्टर प्रकाश राज और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सुवर्णलता का 29 मार्च को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया गया।

Prakash Raj’s Mother Suvarnalatha Passes Away: दिग्गज एक्टर प्रकाश राज और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सुवर्णलता का 29 मार्च को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, जिनके बारे में प्रकाश राज पहले भी खुलकर बात कर चुके थे।

नर्स थी प्रकाश राज की मां सुवर्णलता

सुवर्णलता का जीवन संघर्षों से भरा रहा। कर्नाटक में जन्मी और एक ईसाई परिवार में पली-बढ़ीं, वे कम उम्र में ही अनाथ हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें बचपन से ही आत्मनिर्भर होकर जीवन जीना पड़ा। उन्होंने नर्स के रूप में काम करना शुरू किया। एक ऐसा पेशा जिसने न सिर्फ उनके जीवन को दिशा दी, बल्कि उन्हें उनके जीवनसाथी से भी मिलवाया, जो उस समय अस्पताल में मरीज थे। मरीज और देखभाल करने वाले के रूप में शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और फिर शादी तक पहुंचा। दोनों ने मिलकर अपना परिवार बसाया और तीन बच्चों की परवरिश की, जिनमें प्रकाश सबसे बड़े हैं।

आंध्र डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने जताया शोक

पवन कल्याण ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि अभिनेता श्री प्रकाश राज की माता, श्रीमती सुवर्णलता गारू का निधन हो गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। मैं श्री प्रकाश राज गारू और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version