सुनंदा शर्मा 3 अप्रैल को राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कॉन्सर्ट के दौरान उस समय घबरा गईं, जब अचानक एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया।

Sunanda Sharma news: सुनंदा शर्मा अपनी सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं और उनके गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में गाजियाबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनके साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। परफॉर्मेंस के बीच अचानक एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा घबरा गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सिंगर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनंदा शर्मा 3 अप्रैल को राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में कॉन्सर्ट के दौरान उस समय दहशत में आ गईं, जब एक स्टूडेंट अचानक स्टेज पर कूदकर उनकी ओर दौड़ पड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना से घबराकर सुनंदा माइक पर चीख पड़ीं, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर बाहर कर दिया। घटना के बाद सिंगर ने कॉन्सर्ट बीच में ही छोड़ दिया और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version