10,000 के रिश्वत लेते थाना कोतवाली के बड़ागाँव गेट चौकी प्रभारी ओंकार सिंह और सिपाही शशांक त्रिपाठी को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

झांसी में आज भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी ओंकार सिंह और चौकी में तैनात सिपाही शशांक त्रिपाठी को रंगे हाथों ₹10000 की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा शिकायतकर्ता संजीव राय के अनुसार 27 अप्रैल को उनके पूर्व स्टाफ अभिषेक राज सिंह के साथ हुए झगड़े में 30 अप्रैल को थाना कोतवाली में संजीव राय उनके दोनों पुत्र और उनके नजदीकयों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया था इसके बाद उक्त घटना में शामिल न होने के सीसीटीवी फुटेज समेत तमाम साक्ष्य संजीव राय द्वारा देने के बावजूद घटना की विवेचना कर रहा है चौकी प्रभारी ओंकार सिंह द्वारा लगातार संजीव राय उनके पुत्रों आदि को लगातार चौकी बुलाया जा रहा था जिस पर संजीव राय ने अपने पुत्र शुभ राय और उसके दोस्त अमन राय को जब चौकी भेजा तो चौकी प्रभारी द्वारा दोनों को डरा धमकाकर 70000 रुपए की मांग की गई जिसमें से ₹60000 तत्काल ले लिए गए बाकी बचे रिश्वत के ₹10000 की लगातार मांग चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी शिकायतकर्ता संजीव राय चौकी प्रभारी को रिश्वत देना नहीं चाहता था उसने फेसबुक की मदद से एंटी करप्शन विभाग का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया और चौकी प्रभारी को मुक़दमे में से नाम निकालने व मदद करने की एवज में आज जब ₹10000 के रिश्वत देने गए तो एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी ओंकार सिंह और सिपाही शशांक त्रिपाठी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया दोनों आरोपियों के एंटी करप्शन टीम खिलाफ थाना सदर बाजार में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है

