कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका से वापस दिल्ली पहुंच चुके है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की तरफ से सीजेपी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के विरुद्ध दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले अभिजीत दिपके ने नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की बात कही थी। नीट पेपर लीक मामले में उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग की गई थी। अभिजीत दिपके फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मिल चुकी है।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुके है। उन्होंने अपने समर्थकों से जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया था। हालांकि दिपके के द्वारा अभी तक जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से परमिशन नहीं ली गई है। जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड़ करने के बाद उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने समर्थकों से तिरंगा और किताब साथ लाने का आवाहन किया है। साथ ही उनके द्वारा प्रेम और शांति से प्रदर्शन करने की अपील की गई है।
नीट पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोट जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी। शिक्षा सुधार और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल दिल्ली को 12 जोन में बांटा गया है। आईजीआई एयरपोर्ट से लेकर जंतर मंतर तक पुलिस मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह समेत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


