CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026: री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन पोर्टल 2 जून 2026 से सक्रिय कर दिया है। छात्र अब अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह पोर्टल 1 जून को शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो गई। इसके बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चिंता भी जताई।
इस वर्ष 4 लाख से अधिक छात्रों ने लगभग 11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपियों को देखने (Answer Sheet Access) के लिए आवेदन किया है। सीबीएसई ने बताया कि सुबह 7 बजे के बाद पोर्टल में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या की सूचना नहीं मिली और यह सामान्य रूप से काम कर रहा है।
ऐसे करें री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट postresult.cbseit.in पर जाएं।
- रोल नंबर या यूजर आईडी की मदद से लॉगिन करें।
- आधार से संबंधित जानकारी दर्ज करके “Sign In” पर क्लिक करें।
- डैशबोर्ड पर “Re-evaluation of Marks” विकल्प चुनें।
- जिन विषयों की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध है, उनकी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- संबंधित प्रश्न संख्या, सब-सेक्शन, पेज नंबर, दिए गए अंक, अपेक्षित अंक और री-इवैल्यूएशन का कारण दर्ज करें।
- छात्र एक से अधिक प्रश्नों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- “Save and Continue to Preview” पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- “Freeze and Proceed to Payment” पर क्लिक करें।
- फीस जमा करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और स्टेटस ट्रैक करें।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि एक बार आवेदन फ्रीज होकर भुगतान के लिए सबमिट हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।


