प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। नरेंद्र मोदी से पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सबसे अधिक समय तक लगातार इस पद पर रहे थे।
नरेंद्र मोदी भारत में 12 वर्षों से अधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर हैं। भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री चुनकर लगातार 4,399 दिन तक पद पर रहा हो। अपने इस कीर्तिमान पर प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।”
नरेंद्र मोदी से पहले जवाहरलाल नेहरू 12 वर्षों तक लगातार प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल आजादी के तुरंत बाद 1947 से 1964 तक, उनकी मृत्यु तक रहा। हालांकि इंदिरा गांधी 16 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग अवधियों का रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014, 2019 और 2024 में आम चुनावों में जनादेश हासिल कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
अमेरिकी दूत सर्जियो गौर ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई। यह उपलब्धि दशकों तक उनकी समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”


