नई दिल्ली: अगर आप इस दीवाली (Diwali) या छठ के मौके पर अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन आपको ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यूपी-बिहार के लिए 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
इन ट्रेनों को देश के अलग-अलग महानगरों से यूपी और बिहार के लिए चलाने का फैसला किया गया है जिससे खासतौर पर छठ पर घर जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी और उन्हें महंगी फ्लाइट टिकट से भी मुक्ति मिल जाएगी। इन ट्रेनों में आपको आराम से कन्फर्म टिकट भी मिल सकता है।
आइये जानते हैं किस रूट पर कौन सी ट्रेन ?
ट्रेन संख्या
06581/06582
यशवंतपुर-सहरसा-यशवंतपुर (बेंगलुरु) स्पेशल
ट्रेन संख्या
04312/04311
योगनगर ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगर ऋषिकेश स्पेशल
ट्रेन संख्या
01207/01208
नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या
09073/09074
उधना-जयनगर-उधना स्पेशल
ट्रेन संख्या
04652/04651
अमृतसर-जयनगर-अमृतसर स्पेशल
ट्रेन संख्या
09071/09072
उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या
08183/08184
टाटा-बक्सर-टाटा स्पेशल
ट्रेन संख्या
04062/04061
आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल
ट्रेन संख्या
05633/05634
नारंगी-गोरखपुर-नारंगी स्पेशल
ट्रेन संख्या
09073/09074
उधना-जयनगर-उधना स्पेशल
ट्रेन संख्या
07315/07316
हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल
ट्रेन संख्या
04640/04639
छेहरटा(अमृतसर)-मुजफ्फरपुर-छेहरटा(अमृतसर) स्पेशल
पूजा स्पेशल इन ट्रेनों में किसी भी यात्री को आसानी से टिकट मिल सकता है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिवाली-छठ त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों में यात्री आसानी से रिजर्वेशन हासिल कर सकते हैं।
























