NewDelhi: राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के छह सांसदों ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया है।भाजपा सांसदों का आरोप है कि खरगे ने सदन के भीतर प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे संसद की गरिमा और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ है। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

राज्यसभा सभापति ने विशेषाधिकार हनन मामला समिति को भेजा, होगी जांच

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस नोटिस पर संज्ञान लेते हुए इसे आगे की जांच और परीक्षण के लिए विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। समिति मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सभापति को सौंपेगी। अब विशेषाधिकार समिति यह तय करेगी कि मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन करती है या नहीं। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटनाक्रम से संसद के मानसून सत्र से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version