तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में रुपये की कीमत लगातार गिर रही है और पिछले 12 सालों में इसकी वैल्यू करीब आधी रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देशवासियों को भ्रमित कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार भारत को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिनाती है, लेकिन प्रति व्यक्ति GDP के आधार पर भारत की स्थिति काफी पीछे है और यह बांग्लादेश से भी नीचे बताई जा रही है।


























