अमेठी जिले में भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत प्रतिष्ठित कंपनी पसारा एसआईएस लिमिटेड विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जागरूकता एवं चयन शिविर का आयोजन कर रही है। यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की पहचान कर उन्हें रोजगार के अवसर दिए जा सकें। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में शुरू होने वाला यह रोजगार शिविर अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज से प्रारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराना है।



























