Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»न्यूज़»नवजात को देखकर पिता ने ठुकराया बेटा, फिर सामने आया रिश्तों और हत्या का चौंकाने वाला मामला
न्यूज़ उत्तर प्रदेश राज्य लेटेस्ट Trending

नवजात को देखकर पिता ने ठुकराया बेटा, फिर सामने आया रिश्तों और हत्या का चौंकाने वाला मामला

A father rejects his newborn son, then a shocking case of kinship and murder emerges.
May 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बुलंदशहर में ससुर-बहू के कथित अफेयर और हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सना के पिता की शिकायत पर पति मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खलील अहमद का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या शक के आधार पर की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ककोड़ थाना क्षेत्र के भौरा गांव निवासी खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के दौरान बताया गया था कि मुबीन नौकरी करता है लेकिन वह बेरोजगार था। ऐसे में ससुर रियाजुद्दीन ही सना को त्योहरों व शादी समारोह के लिए कपड़े आदि सामान दिलाते थे। इस बात पर दामाद मुबीन उनकी बेटी सना पर शक करने लगा। बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में ससुर और बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मुबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं रविवार देर रात रियाजुद्दीन को कलंदरगढ़ी गांव में और सना को ककोड़ क्षेत्र के भौरा गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह!

10 मई को सना ने बेटे को जन्म दिया था। 16 मई को अस्पताल से घर लौटने पर मुबीन ने नवजात अब्बास को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया। उसने सना के चरित्र पर भी सवाल खड़े किए और उसके पिता से संबंध होने की बात कही। इन्हीं आरोपों और विवादों को लेकर रविवार को खलील और उनके परिवार के लोग मुबीन के परिवार से बातचीत करने पहुंचे थे। जहां से सुबह दस बजे वह वापस गांव आ गए। दोपहर 12 बजे मुबीन ने खुद ही खलील अहमद को फोन कर सूचना दी कि उसने सना व रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद पीड़ित खुर्जा आए और देखा कि अस्पताल में उनकी बेटी व रियाजुद्दीन मृत पड़े थे। देर रात को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव खुर्जा पहुंचे। जहां से परिजन रियाजुद्दीन का शव कलंदरगढ़ी गांव ले गए और सना के शव को भौरा गांव लाया गया। देर रात को पुलिस की मौजूदगी में शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सना के पिता खलील अहमद की तहरीर पर मुबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।Father-in-Law and Daughter-in-Law Affair and Murder seeing newborn face father refused to accept him his son

यह था पूरा मामला

बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना इलाके में एक तरफ बकरीद की तैयारियां चल रहीं थीं और दूसरी तरफ परिवार के ही एक युवक ने घर में खूनी खेल को अंजाम दे डाला। त्योहार से पहले कलंदरगढ़ी गांव में युवक ने पिता और पत्नी को मार डाला। उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रविवार को दोपहर में पहले पिता के सीने में और फिर पत्नी के सिर में गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार के अनुसार, कलंदरगढ़ी गांव निवासी मुबीन सुदेशपुर गांव में मेडिकल स्टोर संचालित करता है।

मुबीन को अपने पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने बताया कि रविवार को भी पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया।
दोनों परिवारों के बीच हुई थी पंचायत
मुबीन ने सना के परिजनों को फोन करके बुला लिया। सना के परिवार के लोग और मुबीन के परिवार के अन्य लोग घर पर इकट्ठा हुए। दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। रियाजुद्दीन व सना को समझाया गया।
पंचायत में की थी पिता की पिटाई
पंचायत के दौरान ही मुबीन ने अपने पिता से मारपीट की। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया। पंचायत के बाद जब रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए तो रियाजुद्दीन व मुबीन के बीच फिर से विवाद हुआ। इसी के बाद मुबीन ने रियाजुद्दीन और सना को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।
पिता और पत्नी को गोली मारकर खुद दी पुलिस को सूचना
 गोली लगने के साथ दोनों घायल अवस्था में वहीं गिर गए। इसके बाद मुबीन ने खुद ही 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सना को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उसे खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे।
Father-in-Law and Daughter-in-Law Affair and Murder seeing newborn face father refused to accept him his son
इलाज के दौरान सना की मौत
कुछ देर बाद उपचार के दौरान सना ने दम तोड़ दिया। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleमेरठ में छात्रों का आरोप, गंगानगर स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन का स्थायी धरना, कार्रवाई की मांग तेज
Next Article घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलावों पर केंद्र सख्त, उच्च स्तरीय समिति गठित

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?