प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को बंगलूरू यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कनकपुरा रोड के पास दो जिलेटिन स्टिक समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को बंगलूरू यात्रा के दौरान संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। बंगलूरू दक्षिण (रामनगर) के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और चार कांस्टेबल शामिल हैं। सभी पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच पूरी होने तक सभी निलंबित पुलिसकर्मी सस्पेंड रहेंगे। यह मामला उस समय सामने आया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू दौरे पर थे और सुरक्षा एजेंसियां उनके कार्यक्रमों को लेकर हाई अलर्ट पर थीं।
पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास दो जिलेटिन स्टिक समेत संदिग्ध सामान बरामद


