बाराबंकी जिले के हाजीपुर गांव में सोमवार देर रात तेज तूफान के बाद अचानक आग लग गई। इस हादसे में 17 बकरियों के जलकर की मौत हो गई। बाराबंकी के थाना क्षेत्र हाजीपुर गांव में सोमवार रात तेज तूफान के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। किसान राम दुलारे रावत का कच्चा छप्परनुमा घर आग की चपेट में पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 17 बकरियों की जलकर मौत हो गई। साथ ही घर के अंदर रखे बर्तन, चावल, मिट्टी, कपड़े, अलमारी, बक्सा और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह से नष्ट हो गए। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 11:35 बजे परिवार खाना खाकर सो गया था। गर्मी के चलते बिजली पहले से गुल थी, इसलिए परिवार के लोग घर के बाहर लेटे हुए थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। आंख खुलने पर लपटें उठती देख परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई। राम दुलारे रावत ने बताया कि शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए और पंपिंग सेट व इंजन की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। रात साढ़े बजे थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग में कच्चा मकान जल गया और 15-16 बकरियों समेत घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



























