गंदगी के बीच बन रही थी चटनी और सॉस।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देहली गेट क्षेत्र के बारहद्वारी इलाके में संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में रॉयल मैजिक और रॉयल गोल्ड ब्रांड के नाम से चटनी और सॉस का निर्माण किया जा रहा था।
FSDA की दो संयुक्त टीमों ने की छापेमारी
FSDA की दो संयुक्त टीमों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उत्पादन स्थल पर भारी गंदगी पाई गई…
तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।कार्रवाई के दौरान टीम ने तैयार किए जा रहे चटनी और सॉस के तीन नमूने एकत्रित किए, जिन्हें गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
फैक्ट्री संचालक को जारी किया गया नोटिस
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…
रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट या अन्य अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
FSDA की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर- विक्रांत प्रताप


