AzamgarhNews : आजमगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। मैं पिछले दिनों देख रहा था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे मेरे संज्ञान में आया। पुलिस से मैंने कहा इसमें एफआईआर दर्ज कराओ, बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी, बेटी होती है और हम तो संस्कार में हैं। उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही

“चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो”: बयान ने खींचा ध्यान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन होती है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के काम किया है, लेकिन विपक्ष को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को उपदेश देने से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी अनुशासित करना चाहिए, ताकि वे महिलाओं, बुजुर्गों, दिवंगत लोगों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें। सीएम ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को संस्कार देने की जरूरत है और अगर वे खुद नहीं समझा सकते तो उन्हें हमारे पास भेज दें, हम उन्हें सही तरीके से समझा देंगे।

“बेटी की शिक्षा और शादी की स्कीम भी हमारे पास है”: सीएम योगी का बयान

सीएम योगी ने कहा कि आज बेटी की शिक्षा और बेटी की शादी की स्कीम भी हमारे पास है। 2017 और 2014 के पहले क्यों नहीं हुआ? एक्सप्रेस-वे 2017 के पहले क्यों नहीं बन पाया? ये विश्वविद्यालय भी पहले क्यों नहीं बन पाया? नर्सिंग कॉलेज क्यों नहीं बन पाया? कारण था करने की इच्छा शक्ति नहीं थी। युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिल पाई? कनेक्टिविटी इतनी अच्छी क्यों नहीं आ पाई थी? गोरखपुर जाने के लिए आसपास का व्यक्ति यहां से चलता है तो एक घंटे में गोरखपुर, मात्र डेढ़ से 1.75 घंटे में वाराणसी पहुंचता है, ढ़ाई घंटे में लखनऊ पहुंचता है।

“बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं से हर वर्ग को जोड़ेंगे” सीएम योगी

कहा कि हमने गति बढ़ाने का काम, हर गरीब को सिर ढकने के लिए छत, हर गरीब के घर में शौचालय, हर बेटी की सुरक्षा की व्यवस्था, हर व्यापारी को भी सुरक्षा की व्यवस्था किया है। हम बिना भेदभाव के सुरक्षा देंगे। बिना भेदभाव के शासन की योजना से भी लोगों को जोड़ेंगे। लेकिन अगर किसी ने गरीब की जमीन को हड़पने का काम किया, बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाया और किसी व्यापारी के साथ भी जबरदस्ती करने का काम किया तो फिर हम उसकी गारंटी नहीं ले पाएंगे।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version