यूपी में बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. बसों की मरम्मत, तकनीकी खामियों की जांच और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए राज्य के परिवहन विभाग ने तैयारियां की हैं..
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बसों की तुरंत तकनीकी और भौतिक जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी किसी तरह की कमी मिले, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए. सख्त निर्देश
देते हुए उन्होंने कहा कि फिटनेस पूरी होने के बाद ही बसों को सड़क पर उतारा जाएगा.दयाशंकर सिंह ने कहा कि बसों के संचालन के समय यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए सभी बसों को हर समय संचालन के
लिए तैयार रखा जाएगा. बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और गर्मी के दौरान स्वच्छ पेयजल के साथ शौचालय की भी व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
बस स्टेशन पर पूरे होंगे इंतजाम
परिवहन विभाग अब सार्वजनिक बस सेवा से यात्रियों को पूरी तरह जोड़ने की कवायद में जुटा हुआ है. जहां एक तरफ खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ अब परिवहन विभाग
आम जनता को बेहतर सुविधा की तैयारी में है. इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. इस तरह राज्य में जो भी बसें टूटी-फूटी दिखाई देती थी अब वे पूरी तरह से ठीक हालत में होंगी. बसों के टूटे शीशे और फटी सीटें तुरंत
ठीक कराने का निर्देश दिया गया है.परिवहन राज्य मंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों पर नियमित सफाई और चूने का छिड़काव कराया जाए. सभी बसों का संचालन साफ-सुथरी और सुरक्षित स्थिति में करने पर जोर दिया जाए.
चालक, परिचालक और कर्मचारियों को यात्रियों से शिष्ट व्यवहार करें और हर यात्री को सम्मान के साथ सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने पर जोर दिया जाए.


