केदारनाथ धाम में पिछले कई दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम की संभावना जताई है। इसी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें नजदीकी होल्डिंग स्थलों और सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित सभी राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम में सुधार होते ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं लगातार मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों की निगरानी कर रहे हैं। सोनप्रयाग और गौरीकुंड समेत संवेदनशील इलाकों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम ठीक होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति न दी जाए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड समेत संवेदनशील इलाकों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम ठीक होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति न दी जाए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


